फर्रुखाबाद: जिले में बढ़ते हादसों के बीच परिवहन विभाग हुआ सक्रिय, स्कूली बच्चों को ढोते मिली दो वैन सहित पांच वाहन किए गए सीज
DM आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ओवरलोड माल ढोते हुये 3 ट्रक सीज किये गये व उन पर रू0 95 हजार का जुर्माना लगाया गया।इसी प्रकार स्कूली बच्चे ढोते हुये 1 मारूति वैन तथा 1 बोलेरो सीज की गई व इन पर रू0 61 हजार जुर्माना लगाया गया।DM ग्रुप में शनिवार शाम 5:03 Pm पर दी गई।