➡️ सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर से वाराणसी यात्रा की तैयारी समय-पूर्व पूर्ण करें
➡️ गणेश विसर्जन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें - कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल
➡️ सीएम हेल्पलाइन, स्वामित्व योजना और भू-अर्जन में लापरवाही पर सख्ती
➡️ कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की, आवश्यक निर्देश दिए
सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर से वाराणसी यात्रा की तैयारी समय-पूर्व पूर्ण करने, गणेश विसर्जन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समय सीमा बैठक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। उन्होंने वड़नगर से वाराणसी यात्रा की व्यवस्था के लिए जनपद सीईओ की ड्यूटी लगाने एवं एसडीएम को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश कुमार गोमे, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, नगर नगर आयुक्त श्रीे राजकुमार खत्री, समस्त एसडीएम सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सेवा संकल्प अभियान के सुचारू संचालन के लिए समस्त विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित सभी गतिविधियों को प्राथिमकता पर रखा जाए। अभियान से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और मैदानी स्तर पर इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन और सेवा संकल्प अभियान में अनदेखी व लापरवाही करने पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को 100 दिवस से अधिक समय तक लंबित रखने वाले संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाए। कलेक्टर श्रीमती पाल ने स्वामित्व योजना के तहत ई-केवायसी में अपेक्षित प्रगति न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त एसडीएम को मज्ञल्ब् और रजिस्ट्री में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में जहां भी फसल क्षति की जानकारी मिले वहां एसडीएम तुरंत सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
कलेक्टर श्रीमती पाल ने समस्त एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तदाताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करें और रक्तदान करने हेतु जन जागरूकता फैलाएं। रक्तदान व्यक्ति की गंभीर स्थिति में जान बचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में मदद करता है। इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, स्वामित्व योजना, आयुष्मान, आभा और अपार आईडी और भू-अर्जन की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
गणेश विसर्जन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने समस्त एसडीएम को गणेश विसर्जन को लेकर सम्पूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि विसर्जन स्थलों पर आवश्यक उपकरण, क्रेन, लाइटिंग, बैरिकेडिंग की व्यवस्था, पर्याप्त अमला, गोताखोर और सुरक्षा बल तैनात करने करें। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर आपातकालीन मेडिकल टीम और आपदा प्रबंधन टीम की तैनाती तथा पुलिस के साथ समन्वय कर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
#jansamparkMP #sagar
4 views | Sagar, Madhya Pradesh | Sep 21, 2026