➡️ सेवा संकल्प अभियान 2026 : कहानी सेवा की
➡️ प्रधानमंत्री कुसुम योजना बनी वरदान
➡️ जनकपुर के किसान अरविंद लोधी ने सौर ऊर्जा से बदली खेती की तस्वीर
‘कहानी सेवा की’ के तहत खेती-किसानी और घरेलू जरूरतों के लिए बिजली या डीजल पर निर्भरता कम करने की दिशा में प्रधानमंत्री कुसुम योजना किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। इसका उदाहरण विकासखंड केसली के ग्राम जनकपुर के प्रगतिशील किसान अरविंद लोधी हैं, जिन्होंने योजना के तहत अपने खेत में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है।
बिजली और डीजल पर निर्भरता हुई कम
अरविंद लोधी बताते हैं कि पहले सिंचाई के लिए बिजली की अनियमित आपूर्ति और महंगे डीजल पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे खेती की लागत भी बढ़ जाती थी। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होने के बाद सिंचाई के लिए बिजली और डीजल पर उनकी निर्भरता काफी कम हो गई है।
खेत से लेकर घर तक आसान हुई बिजली की उपलब्धता
सौर ऊर्जा संयंत्र से मिलने वाली बिजली से खेती के साथ-साथ घरेलू जरूरतें भी पूरी हो रही हैं। इसके प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं सिंचाई हुई आसानरू फसलों की सिंचाई के लिए मोटर चलाना अब आसान हो गया है। घरेलू उपकरणों का संचालनरू सौर ऊर्जा से प्राप्त बिजली का उपयोग घर के विभिन्न विद्युत उपकरण चलाने में भी किया जा रहा है। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरतारू सौर ऊर्जा उपलब्ध होने से अरविंद लोधी की बिजली आपूर्ति पर निर्भरता कम हुई है।
अन्नदाता से ऊर्जादाता बनने की ओर किसान
प्रधानमंत्री कुसुम योजना किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अरविंद लोधी जैसे किसानों का अनुभव बताता है कि सौर ऊर्जा और आधुनिक तकनीक का उपयोग खेती की लागत कम करने तथा सिंचाई को सुगम बनाने में सहायक हो सकता है। जनकपुर क्षेत्र में सौर ऊर्जा के इस प्रयोग को लेकर अन्य किसानों में भी रुचि बढ़ रही है। अरविंद लोधी की पहल किसानों के लिए स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाने की प्रेरणा दे रही है।
#jansamparkMP #sagar
8 views | Sagar, Madhya Pradesh | Sep 21, 2026