➡️ सेवा संकल्प अभियान: 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदला जीवन, अब पक्के मकान में रह रहा परिवार! 🏡
खुरई (जिला सागर) के महावीर वार्ड के निवासी श्री भरत जैन को नगरीय विकास एवं आवास विभाग की 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के तहत पक्का घर बनाने के लिए ₹2.50 लाख की राशि प्राप्त हुई है।
श्री जैन ने बताया कि उनका पुराना मकान कच्चा था, लेकिन योजना का लाभ मिलने से अब उन्होंने अपना पक्का घर बनवा लिया है और अब वे अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी अपील की है कि वे 'सेवा संकल्प अभियान' से जुड़कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और एक समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण में भागीदार बनें।
#सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #PMAwasYojana #Khurai #Sagar #CMMP #JansamparkMP