➡️ सेवा संकल्प अभियान: 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना से कच्चे मकान की जगह बना पक्का घर! 🏡
खुरई (जिला सागर) के उत्तम रैकवार सहोद्राबाई राय वार्ड के निवासी को नगरीय विकास एवं आवास विभाग की 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के माध्यम से ₹2.50 लाख की राशि प्राप्त हुई है।
लाभार्थी ने बताया कि पहले उनका मकान कच्चा था, लेकिन योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलने से उन्होंने अपना पक्का घर बनवा लिया है और अब वे अपने परिवार के साथ उसमें सुरक्षित और खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी अपील की है कि वे 'सेवा संकल्प अभियान' से जुड़कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें और एक समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें।
#सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #PMAwasYojana #Khurai #Sagar #CMMP #JansamparkMP