तारानगर: चूरू के वार्ड 39 के जिप प्रत्याशी पराक्रम सिंह राठौड़ ने दिया स्वर्णिम विकास का भरोसा, कहा- कमल के फूल को मजबूत करें
चूरू जिले के तारानगर के वार्ड 39 से जिला परिषद भाजपा प्रत्याशी पराक्रम सिंह राठौड़ ने वार्ड की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो आपकी चिंता रख सके, वही सच्चा जनप्रतिनिधि है। उन्होंने कहा कि भगवान न करे कोई काम पड़े, लेकिन काम पड़े तो मैं और मेरा परिवार हमेशा खड़े मिलेंगे। राठौड़ ने कमल के फूल, भजनलाल जी शर्मा व नरेंद्र मोदी जी को मजबूत करने की अपील की।