आज दिनांक 24 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला तकनीकी समन्वय समिति की बैठक सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओ के साथ की गई। सर्वप्रथम बैठक मे पूर्व के बैठक के अनुपालन की समीक्षा की गई।
बैठक मे कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को अपूर्ण योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। बैठक मे लंबित मामले के अपूर्ण पंचायत सरकार भवन के मामलो को निष्पादित करते हुए अविलम्ब पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिया गया, जिसमे भूमि विवाद, कोर्ट केस इत्यादि को जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं संबंधित अंचल अधिकारी को आपस मे समन्वय स्थापित कर कार्य अविलम्ब पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही अंचल अधिकारी, हुलासगंज को 11 एकड भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बिहार राज्य स्वास्थ्य आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड कार्यपालक अभियंता को सदर अस्पताल, जहानाबाद का निर्माण को उच्च प्राथमिकता पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता को सभी प्रखंड के अधिष्ठापित विद्युत ट्राँसफार्मर चोरी करने वाले व्यक्ति पर नाम प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी करने का निदेश दिया गया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar