नानपारा: बाबागंज में राजीव गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई, कांग्रेस नेताओं ने किया नमन
बाबागंज में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को डॉक्टर ए.एम. सिद्दिकी, पूर्व प्रत्याशी 283 विधानसभा नानपारा, के निवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।