कोडरमा: कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय गिरी महिला यात्री, रेलवे डॉक्टर ने इलाज के बाद किया रेफर
गाड़ी संख्या 18428. पुरी वीकली एक्सप्रेस से एक महिला उतारने के क्रम में प्लेटफार्म संख्या 03 पर गिर गई है सूचना पर सहायक उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव महिला आरक्षी नीलू कुमारी तथा आरक्षी शंकर कुमार मौके पर पहुंचे तो पाए कि उनका सर में गंभीर चोट लग गई है तथा खून निकल रहा है। महिला की पहचान रसीबा खातून,पति मोहम्मद हबीब के रूप में हुई है।