कोडरमा: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कोडरमा प्रखंड में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र व पुस्तकालय का उद्घाटन किया
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, भारत सरकार सह सांसद कोडरमा श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, उपायुक्त श्री ऋतुराज एवं उप विकास आयुक्त श्री रवि जैन द्वारा जिला प्रशासन कोडरमा एवं एनआईईएलआईटी रांची के संयुक्त प्रयास से स्थापित एनएसक्यूएफ आधारित रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण केंद्र (डीईजीएस) का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।