कोडरमा: समाहरणालय में बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं सचिव के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलओ द्वारा घर-घर गणना, मतदान केंद्र का नजरी नक्शा तैयार करने एवं मतदाताओं को केंद्रवार टैग करने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।