कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 में होटल में सांप काटने से एक व्यक्ति की मौत
तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 निवासी एक व्यक्ति की सांप काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान से शंकर साव उर्फ लीतो साव के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र में बताया कि महतो अहरा रोड में उनका एक होटल है रविवार की देर रात होटल में बोरा हटाने के दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया था। जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।