कोडरमा: समाहरणालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री ने दिए कई निर्देश
केन्द्रीय मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सह सांसद कोडरमा, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में पूर्व में आयोजित दिशा बैठक के निर्णयों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।