कलान: गांव हरेली नेकपुर में बंदरों के झुंड ने ग्रामीण पर किया हमला, छत से नीचे गिरकर हुई मौत
शाहजहांपुर कलान थाना क्षेत्र के हरेली नेकपुर गांव में किसान हरिपाल की छत से गिरकर मौत हो गई। सोमवार रात करीब 11 बजे की घटना है। हरिपाल खाना खाने के बाद छत पर सोने गए थे। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बचने की कोशिश में वह छत से नीचे सड़क पर गिर गए। गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।