कलान: ग्राम चौरा बगर खेत में ग्राम समाज की भूमि पर मिश्रा परिवार ने किया कब्जा, बना लिया मकान
शाहजहांपुर जनपद के तहसील कलान क्षेत्र के ग्राम चौरा बगर खेत निवासी आदेश कुमार ने उप जिलाधिकारी कलान को पत्र देकर मंगलवार दिन के 1:00 बजे बताया गांव में गाटा संख्या 1367 व गाटा संख्या 1368/ग्राम समाज की खेडा की भूमि में दर्ज है जिस पर अंकित मिश्रा आदि ने कब्जा कर अवैध रूप से मकान बना लिए हैं।