37 लाख के अटल सेवा सदन का लोकार्पण
सांसद निधि से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
4 करोड 12 लाख लागत की दो सडके भी लोकार्पित
-----
क्षेत्रीय सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा आज श्योपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मठेपुरा के ग्राम चौंडपुर में 37 लाख रूपये की लागत से नव निर्मित पंचायत भवन- अटल सेवा सदन का समारोहपूर्वक लोकार्पण किया गया।
संसद श्री तोमर ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत भवन-अटल सेवा सदन के निर्माण से पंचायत के कार्यो में और अधिक गतिशीलता आयेगी, उन्होंने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में अधोसंरचनात्मक विकास की दिशा में सतत् रूप से कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सीताराम आदिवासी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रीना आशीष मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, श्री अशोक गर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीरज जाट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री लवली मीणा, भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय अकोदिया, ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती ललिता कमलेश बैरागी सहित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। इस अवसर पर सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा फीता काटकर पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रीना आशीष मीणा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण द्वारा भी संबोधित किया गया।
इसके अलावा सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा आज ग्राम ढोढर में रामदेव जी मंदिर के पास सांसद निधि से बनने वाले नवीन सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी किया गया। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 7 लाख रूपये की राशि सांसद निधि से प्रदाय की गई है।
4 करोड 12 लाख लागत की दो सडके भी लोकार्पित
सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा ग्राम ढोढर में 4 करोड 12 लाख रूपये की लागत से निर्मित दो सडको का लोकार्पण भी किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना अंतर्गत खोजीपुरा रेलवे स्टेशन से शालापत तक लागत 2.18 करोड एवं एल-106 ढोढर से नीमदा का सहराना तक लागत 1.94 करोड की सडके लोकार्पित की गई। इन सडको के निर्माण से क्षेत्रीय ग्रामीणों को सुलभ आवागमन की सुविधा मिलेगी।
2 करोड लागत की तीन सडको का भूमिपूजन
सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा इस अवसर पर 2 करोड 40 हजार रूपये लागत की तीन सडको के निर्माण हेतु भूमिपूजन भी किया गया। प्रधानमंत्री सडक योजना अंतर्गत 52 लाख की लागत से मेवाडा चकबमुलिया रोड से मोरपाल का सहराना तक, 1 करोड 20 हजार की लागत से मोरपाल सहराना रोड से झंडु का सहराना रोड तक तथा 50 लाख की लागत से झंडु का सहराना रोड से मथुरा का सहराना रोड तक सडक निर्माण कराया जायेगा।
लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सीताराम आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, श्री अशोक गर्ग, श्री कैलाशनारायण गुप्ता, सरपंच श्री नारायण गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा पीएमजीएसवाय के अधिकारी मौजूद रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
22 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026