प्रयागराज एयरपोर्ट पर बागेश्वर सरकार का भव्य स्वागत, राजा भैया खुद बने सारथी
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने किया आत्मीय स्वागत, तीन दिवसीय रामकथा में उमड़ेगी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़
प्रतापगढ़। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कुंडा विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया विशेष रूप से मौजूद रहे।
राजा भैया ने एयरपोर्ट पर बागेश्वर सरकार का गर्मजोशी से स्वागत किया। खास बात यह रही कि राजा भैया स्वयं बागेश्वर सरकार के सारथी बने और उन्हें अपने साथ लेकर कुंडा के लिए रवाना हुए। इस दौरान दोनों की मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही।
बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में तीन दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। कल से शुरू होने वाली इस रामकथा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीराम कथा की अमृतमयी धारा प्रवाहित करेंगे। आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। रामकथा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
#bagheswar_dhaam #bagheswardham #bagheswarbalajimahraj #bagheswarsarkarbhakt #bagheswardhambalajisarkar💞 #bagheswardhamsarkaar__0 #bagheswardhamsarkar #bagheswar