जमुई: व्यवहार न्यायालय परिसर आगामी 14 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक
Jamui, Jamui | Aug 13, 2024 व्यवहार न्यायालय परिसर आगामी 14 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को प्राधिकार कार्यालय में समस्त राष्ट्रीयकृत बैंक मैनेजर के साथ बैठक आयोजित की गई।