जमुई: धमना में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Aug 13, 2024 धमना में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जिसके शव को मंगलवार की देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान धमना गांव निवासी श्याम गोस्वामी का 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद गोस्वामी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम वह गांव स्थित तालाब में नहाने गया था। जहा गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।