बल्लबगढ़: सेक्टर-16A स्थित नेहरू राजकीय महाविद्यालय में 45वें दीक्षांत समारोह में कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने की शिरकत
नेहरू राजकीय महाविद्यालय में 45वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा का महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री मूलचंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की। मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का दिन है कि जिस कॉलेज से उन्होंने शिक्षा ग्रहण की, आज वहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हैं।