बल्लबगढ़: सेक्टर-10 स्थित अपने घर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने किया अपने बुजुर्गों को नमन
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार की नई कैबिनेट में जगह मिलने पर आज जब बल्लभगढ़ विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार पंडित मूलचंद शर्मा अपने घर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले अपने बुजुर्गों को नमन किया और अपने बड़े भैया और भाभी से आशीर्वाद लिया। बता दें कि कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के घर बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है।