बल्लबगढ़: गांव मछगर में डंडा मार कर छोटे भाई की विधवा का सर फोड़ा, घायल महिला बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में उपचाराधीन
घायल मंजू ने बताया कि वह सीधा अस्पताल पहुंची है और अभी तक उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को भी नहीं दी है। लेकिन अब वे मामले की सूचना पुलिस को देगी, ताकि आरोपी के खिलाफ कानून कारवाई की जा सके। महिला ने बताया कि 12 साल पहले उसके पति का देहांत हो गया था, तब से उनके जेठ उसे बार-बार मारपीट कर परेशान करते हैं और सास ससुर भी उसी का साथ देते हैं।