बल्लबगढ़: सेक्टर-28 में मंत्री मूलचंद व टीम ने कृष्णपाल गुर्जर को फरीदाबाद लोकसभा सीट से तीसरी बार BJP प्रत्याशी बनने पर दी बधाई
हरियाणा सरकार की नई कैबिनेट में जगह मिलने के बाद आज बल्लभगढ़ विधायक पंडित मूलचंद शर्मा जब फरीदाबाद पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को फरीदाबाद लोकसभा सीट से तीसरी बार भाजपा का प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी। इस मौके पर उनके साथ उनके बड़े भाई टिपरचंद शर्मा भी मौजूद रहे।