बल्लबगढ़: एनआईटी स्थित सेक्टर 8 में विधायक नीरज शर्मा ने किया लाखों की लागत के कई विकास कार्यों का शुभारंभ
एनआईटी से कांग्रेस के विधायक नीरज शर्मा ने आज वार्ड नंबर 8 में लगभग 42 लख रुपए की लागत से बनने वाली गालियों के निर्माण का शुभारंभ किया। वहीं, उन्होंने वार्ड नंबर 9 स्थित जाट चौपाल से सोहना रोड तक 50 लाख रुपए की लागत से सीवर डाले जाने के कार्य का शुभारंभ किया। इसके अलावा संजय कॉलोनी में 27 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गलियों के निर्माण का भी शुभारंभ किया।