झारखंड में 100 और स्कूल बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कैबिनेट की मिली मंजूरी
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में आदर्श विद्यालय योजना के तहत पहले से संचालित 80 स्कूलों के अलावा 100 और विद्यालयों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (CM School of Excellence) के रूप में विकसित करने की मंजूरी दी गई।
सरकार ने इसके लिए ₹7,21,43,25,000 की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है। इन स्कूलों के विकसित होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।
कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।
#HemantSoren #CMHemantSoren #CabinetDecisions #JharkhandNews #Jharkhand #SchoolOfExcellence #EducationNews #JharkhandEducation #RanchiNews #BreakingNews #LatestNews #LoktantraBharat