हजारीबाग पहुंची ‘भर्ती सुधार यात्रा’, छात्रों और अभिभावकों ने उठाई पारदर्शी नियुक्ति की मांग
हजारीबाग। JPSC-JSSC की भर्ती प्रक्रिया में सुधार और कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों की ‘भर्ती सुधार यात्रा’ मंगलवार को हजारीबाग पहुंची। रामगढ़ से शुरू हुई यह यात्रा चतरा के विभिन्न इलाकों से होते हुए हजारीबाग पहुंची।
यात्रा के दौरान छात्रों ने कई जगह लोगों को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों को लेकर जागरूक किया। देर शाम हजारीबाग के गांधी मैदान में छात्रों और अभिभावकों की भीड़ जुटी। इसके बाद छात्र मानव श्रृंखला बनाते हुए कोरा चौक तक पहुंचे।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य में JPSC और JSSC की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर युवाओं में लगातार चिंता है। उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने की मांग की।
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि ‘भर्ती सुधार यात्रा’ का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को जागरूक करना और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को मजबूती से उठाना है।
यात्रा में देवेंद्र नाथ महतो समेत बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, यात्रा बुधवार कोडरमा जिले में प्रवेश करेगी।
#BhartiSudharYatra #DevendraNathMahto #JPSC #JSSC #JharkhandNews #Hazaribagh #Koderma #StudentProtest #StudentMovement #RecruitmentReform #JharkhandJobs #YouthVoice #RanchiNews #LatestNews #BreakingNews #LoktantraBharat