सिरसागंज: नगर में ज्वैलर्स की दुकान से दो सोने की चेन लूट का 20 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज में इटावा रोड स्थित पीपी ज्वैलर्स की दुकान से दिनदहाड़े दो सोने की चेन लूटने की वारदात का सिरसागंज पुलिस और एसओजी टीम ने महज 20 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक आरोपी ईशू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटी गई 10 ग्राम वजन की एक सोने की चेन, 315 बोर का अवैध तमंचा दो कारतूस सहित बरामद किया है