इंदौर: मरीज़ को छोड़कर आ रही एंबुलेंस बापट चौराहे पर पलटी, घटना में चालक को आई मामूली चोट
Indore, Indore | Mar 4, 2024 हीरानगर थाना क्षेत्र के बापट चौराहे पर मरीज को छोड़कर आ रही एक एंबुलेंस अचानक से ड्राइवर द्वारा संतुलन खोने से पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर मामूली रूप से घायल हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।