इंदौर: सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने पटेल ब्रिज पर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 21 पेटी अंग्रेजी शराब की गई जब्त
Indore, Indore | Mar 4, 2024 इंदौर की सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पटेल ब्रिज से निकल रही गुजरात नंबर की एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें 21 शराब की पेटियां मिली। जिसके बाद पुलिस ने कार में सवार दीप और साहिल नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों ही आरोपी गुजरात के वडोदरा के निवासी हैं, जो इंदौर से गुजरात अवैध शराब लेकर जा रहे थे।