इंदौर: छत्रीपुरा क्षेत्र के बियाबानी में हुई महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चरित्र शंका बनी हत्या की वजह
Indore, Indore | Mar 4, 2024 मूलतः मुंबई में रहने वाले मिलिंद सौदे ने बियाबनी स्थित अपने घर पर पत्नी नैना की हत्या कर दी थी, आए थे, जिसके बाद आरोपी घर की गैलरी से कूद कर फरार हो गया था, वही इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को एक डॉक्टर के क्लीनिक से गिरफ्तार किया है, जहां वह अपने पैर का इलाज कराने पहुंचा था, वही इस हत्याकांड के पीछे पत्नी पर चरित्र शंका की बात सामने आई है।