ग्वालियर में दो नाबालिग बहनों से बीच रास्ते छेड़छाड़, विरोध पर तेजाब फेंकने की धमकी...
ग्वालियर में दो नाबालिग बहनों को कथित तौर पर लंबे समय से परेशान करने और धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नक्ष सिंह उर्फ ईशु भदौरिया दोनों बहनों को रास्ते में रोककर अश्लील टिप्पणियां करता था और विरोध करने पर उनकी तस्वीरें एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। पीड़िताओं का कहना है कि आरोपी ने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी। परिवार ने आरोपी की मां पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, जबकि उसकी मां के खिलाफ भी धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।