ग्वालियर गिर्द: दबंगों ने की दुकानदार की मारपीट और फायरिंग, फैली दहशत
माधौगंज थाना क्षेत्र में किराना कारोबारी सतीश चौरसिया की दबंग सोनू चौहान,विवेक राजावत और राहुल शर्मा ने दुकान पर सामान नहीं मिलने पर सतीश और उसके भाई राहुल की न सिर्फ मारपीट कर दी बल्कि टेरर फैलाने के लिए इन बदमाशों ने फायरिंग भी कर दी।घटना गुढा क्षेत्र के एकता पुरी कालोनी की में मंगलवार रात की है। बदमाश दुकानदार से ऐसा सामान मांग रहे थे जो उसके पास नहीं था।