12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का आंदोलन तेज, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
पौड़ी। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन लंबे समय से अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत है। इसी क्रम में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अपने कार्यों का निर्वहन करते हुए विरोध जता रहे हैं।