नलई इंटर कॉलेज में जर्जर क्लासरूम, छत से गिर रहा मलबा और दीवारों में पड़ी दरारें
एकर-राजकीय इंटर कॉलेज नलई, ग्राम सभा नलई में विद्यालय भवन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। क्लासरूम की छत से लगातार मलबा झड़ रहा है, जबकि दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं। जर्जर भवन के चलते कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।