90 किलो गांजा बरामदगी मामले में ₹1,500 का ईनामी वांछित गिरफ्तार
श्रीनगर। 90 किलो अवैध गांजा बरामदगी के मामले में फरार चल रहे ₹1,500 के ईनामी वांछित अभियुक्त दीपक सिंह को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान इको एम्बुलेंस से 90 किलो गांजा बरामद हुआ था। मामले में गांजा बेचने और सप्लाई से जुड़े तीन अभियुक्त रविन्द्र सिंह, रविन्द्र कठैत उर्फ बिट्टू और विनोद रावत को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
Pauri, Garhwal | Sep 18, 2026