कांके: झारखंड पुलिस एसोसिएशन कार्यालय में सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई
Kanke, Ranchi | Mar 1, 2025 झारखंड पुलिस एसोसिएशन कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब दो बजे सभी विजय प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान काफी संख्या में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। बता दें कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन के चुनाव में राहुल मुर्मू झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने हैं। वहीं रोहित रजक और महताब आलम ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।