इटावा: बसरेहर इलाके में मजदूरी करने निकला युवक तीन दिन से लापता, साथियों पर हत्या कर गायब करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Dec 12, 2025 बसरेहर के अकबरपुर गांव से मजदूरी करने निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। तीन दिन बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने से स्वजन का रो-रो कर हाल बेहाल हैं। शुक्रवार दोपहर 2 बजे स्वजन ने साथ मजदूरी करने वाले युवकों पर गायब कर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने कुछ लाेगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ शुुरु कर दी है साथ ही दो टीमें गठित कर जांच शुरू की।