इटावा: बसेरहर के बमनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर किसान की मौत, जहरीले कीड़े के काटने की आशंका, जांच शुरू
Etawah, Etawah | Dec 12, 2025 बसरेहर के बमनपुर में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ खेत में बेहोशी की हालत में मिलने के बाद परिजन उसे घर ले आए, जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। मुंह से झाग निकलने और शरीर की स्थिति देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में किसी जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई