इटावा: एसएसपी ने पुलिस लाइन के कार्यालयों का निरीक्षण किया, परेड और दौड़ की सलामी लेकर मेस में खाने की गुणवत्ता की जांच की
Etawah, Etawah | Dec 12, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार सुबह 8 बजे रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया। इसी क्रम में आरटीसी कार्यालय, आरटीसी बैरक, मेस आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई, गुणवत्ता, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता आदि पर दिशा निर्देश दिए।