पातेपुर: पातेपुर के बलिगांव में 40 साल बाद भी बासगीत पर्चा वाली जमीन पर दबंगों का कब्जा, प्रशासन-जनप्रतिनिधि मौन
पातेपुर के बलिगांव स्थित दलित एवं महादलित 140 परिवारों को बासगीत पर्चा मिलने के बाद भी जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा है। रविवार की शाम 6 बजे के करीब मुसहरी तोला के दर्जनों महिला पुरुषों ने बताया कि उन लोगों को लगभग 40 साल पूर्व बासगीत पर्चा यूएस समय के तत्कालीन अधिकारी द्वारा दिया गया था। पर्चा मिलने के बाद जमीन पर अधिकार नहीं दिलाया गया। जिससे आज भी महादलित