राघोपुर: उधारी के विवाद में युवक की संदिग्ध मौत, तीन दिन पहले हुई थी मारपीट
वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव में उधारी के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय लगन देव दास के 40 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र दास के रूप में की गई है।बताया गया है कि मृतक के सिर पर बैंडेज बंधा हुआ था, जो तीन दिन पहले हुई मारपीट में लगी चोट का परिणाम बताया जा रहा है।