रामगंजमण्डी: चेचट से पुलिस ने 1 किलो 136 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 1 किलो 136 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय से सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जारी प्रेस नॉट के अनुसार कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामबाबु को पुलिस ने चेचट में गश्त के दौरान पकड़ा है।