रामगंजमण्डी: ग्राम पंचायत अलोद को मिली बड़ी सौगात, फावा से निमोदा तक सड़क निर्माण के लिए ₹3.80 करोड़ की राशि स्वीकृत
रामगंजमंडी में चेचट के ग्राम पंचायत अलोद के निवासियों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब मिसिंग लिंक योजना के तहत फावा से निमोदा तक करीब 5 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य के लिए ₹3.80 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई। इस महत्वपूर्ण घोषणा पर पूरे गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई और लोगों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। साथ ही मुंह भी मीठा करवाया।