रामगंजमण्डी: योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय मुख्य समारोह बारिश के बीच कृषि उपजमंडी में आयोजित हुआ, 200 लोग हुए शामिल
11 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगातार रिमझिम बारिश के बीच समारोह रामगंजमंडी की कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ। यहां पर उप जिला कलेक्टर नीता वसीटा डीएसपी घनश्याम मीना सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रोग्राम में बच्चे, महिलाएं और युवाओं ने योगाभ्यास किया।