रामगंजमण्डी: चेचट में शिक्षा मंत्री ने 13 मोहल्ला बैठकों के जरिए किया जनसंवाद, की गई 50 लाख से अधिक राशि की घोषणाएं
राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चेचट की विभिन्न बस्तियों और मोहल्लों में पहुंचकर 13 जनसंवाद बैठकों के माध्यम से लोगों से मुलाकात की और लगभग 50 लाख रुपये की विकास योजनाओं की घोषणाएं कीं। मंत्री सुबह करीब 10 बजे चेचट पहुचें ओर शाम तक चली मोहल्ला बैठकों में शामिल रहे।