रामगंजमण्डी: बांस्याहेड़ी में हाइवे पर मृत पड़ी भैंस से टकराकर पलटी टमाटर से भरी पिकअप, दो लोग घायल
रामगंजमंडी के सुकेत नेशनल हाईवे 52 पर एक पिकअप सड़क पर मृत पड़ी भैंस से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के दौरान पिकअप में चालक सहित दो लोग सवार थे। जो घायल हो गए। दुर्घटना बांस्याहेड़ी गांव के नजदीक शनिवार रात करीब 8 बजे हुई। सूचना पर हाइवे एम्बुलेंस मौके पर पहुची। जिसके बाद दुर्घटना में घायल गंगापुर सिटी निवासी चालक अभय गुर्जर और विशाल सेन को सुकेत अस्पताल रैफर किया।