रामगंजमण्डी: घाटोली में बारिश के बीच मंत्री ने की जनसुनवाई, लोगों को मौके पर मिला समाधान, बोरदी गांव में सामुदायिक भवन की घोषणा
रामगंजमंडी में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने 'सरकार आपके द्वार' अभियान के तहत सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के घाटोली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया। भारी बारिश के बावजूद आयोजित इस शिविर में लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। यह अब तक का 24वां जन सुनवाई शिविर था। शिविर का शुभारंभ सुबह करीब 10 बजे किया गया।