सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें थाना प्रभारी पनकी एवं एक व्यक्ति के मध्य वार्ता की जा रही है।
उक्त प्रकरण दिनांक 31.05.2026 को एक बालक की नहर में डूबने से हुई मृत्यु से संबंधित है। घटना के संबंध में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पनकी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
परिजनों की मांग एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के दृष्टिगत उक्त प्रकरण की विवेचना थाना शिवराजपुर स्थानांतरित कर दी गई है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बाइट -सहायक पुलिस आयुक्त पनकी श्री मनोज कुमार सिंह।
@Uppolice @Dcpwkanpur