सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा प्रमुख यातायात मार्गों एवं चौराहों का निरीक्षण-ः
आज दिनांक 03.06.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर के प्रमुख यातायात प्रभावित क्षेत्रों एवं चौराहों का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसीपी यातायात श्री मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे
निरीक्षण के दौरान लठ्ठा कोठी, सरसैया घाट चौराहा, चार्लीस चौराहा, फूलबाग चौराहा, नरौना चौराहा एवं बिरहाना रोड क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था, सड़क पर वाहन दबाव, अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन, सड़क किनारे अतिक्रमण तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन की वर्तमान स्थिति का गहन अवलोकन किया गया।
👉निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रमुख चौराहों एवं तिराहों से ई-रिक्शा, ई-ऑटो, टेम्पो आदि सार्वजनिक वाहनों को कम से कम 100 मीटर की दूरी पर निर्धारित स्थानों से ही सवारी बैठाने एवं उतारने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे चौराहों पर अनावश्यक वाहन जमाव एवं यातायात बाधा को रोका जा सके।
👉अस्पताल क्षेत्रों के आसपास मरीजों एवं तीमारदारों की अधिक आवाजाही को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों को अवैध पार्किंग हटाने, ई-रिक्शा एवं ऑटो के लिए निर्धारित स्टॉप चिन्हित करने तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़े अथवा रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अस्पताल क्षेत्रों में एम्बुलेंस के निर्बाध एवं त्वरित आवागमन को प्राथमिकता प्रदान करने हेतु विशेष यातायात प्रबंधन व्यवस्था लागू करने पर भी बल दिया गया।
👉महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान विभिन्न चौराहों एवं तिराहों पर चिन्हित चोक प्वाइंट्स (Choke Points) की पहचान कर उनके कारणों का विश्लेषण करने तथा उन्हें दूर करने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिससे यातायात प्रवाह में सुधार हो तथा नागरिकों के अधिकतम यात्रा समय (Maximum Travel Time) को कम किया जा सके।
👉इस अवसर पर महोदय ने बताया कि “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” का मुख्य उद्देश्य शहर में यातायात दबाव को कम करना, चौराहों पर वाहन संचलन को व्यवस्थित करना तथा आमजन को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत यातायात बाधाओं की पहचान कर उनका निराकरण किया जा रहा है, जिससे नागरिकों का यात्रा समय कम हो तथा सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
@Uppolice @uptrafficpolice @kanpurtraffic