Public App Logo
Profile Picture

KANPUR NAGAR Police

@Kanpurnagarpolice
1468Followers
0Following
दिनांक 21.07.2026 को प्रातः थाना सेन पश्चिम पारा क्षेत्रान्तर्गत गंगापुर कॉलोनी में एक युवक की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। जांच के दौरान युवक का शव घटनास्थल थाना नौबस्ता क्षेत्र अन्तर्गत पाया गया।
तत्पश्चात थाना नौबस्ता व थाना सेन पश्चिमपारा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फील्ड यूनिट/फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण व आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। इसके उपरांत पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।
बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर श्री कृष्णकान्त यादव।
@Uppolice @dcpskanpur
दिनांक 21.07.2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा कार्यालय में जन-सुनवाई की गई । जन-सुनवाई के दौरान उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

➡️ जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे समयबद्ध व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
➡️ शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विलंब किसी भी स्थिति में न हो और प्रत्येक शिकायतकर्ता को समाधान से अवगत कराया जाए।
➡️ जन-सुनवाई में आए प्रत्येक आगंतुक से सम्मानजनक व्यवहार करने, उन्हें बैठने हेतु उचित व्यवस्था देने एवं उनकी समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनने पर विशेष जोर दिया गया।
➡️ स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
@Uppolice @dcpskanpur
60 हजार युवाओं से एक अरब ठगने वाले 06 गिरफ्तार...  
<nis:link nis:type=tag nis:id=kanpur_police_in_news nis:value=Kanpur_police_in_news nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppoliceinnews nis:value=UPPoliceInNews nis:enabled=true nis:link/>
@Uppolice 
@dcpskanpur
कार्रवाई...    

जुआ खेलते हुए 12 आरोपी गिरफ्तार...   
<nis:link nis:type=tag nis:id=kanpur_police_in_news nis:value=Kanpur_police_in_news nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppoliceinnews nis:value=UPPoliceInNews nis:enabled=true nis:link/>
@Uppolice
@dcpskanpur
ऑपरेशन कन्विक्शन... 

@DcpEastkanpur
दिनांक-20.07.2026 को श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय के निर्देशन में एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण मेंं जनपद कानपुर नगर में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। इसी क्रम में पश्चिम जोन के थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा जनपदीय एटीएस के साथ तथा पूर्वी जोन के थाना कोतवाली पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल एवं वाहन द्वारा गश्त कर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघंन चेकिंग की गई तथा आमजन, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही नागरिकों को अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
@Uppolice
थाना नवाबगंज क्षेत्र के बनियापुरवा ग्राम पंचायत में आज शाम एक ही ग्राम सभा के दो पक्षों के बीच छींटाकशी को लेकर विवाद हुआ, जो पत्थरबाजी में बदल गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है तथा दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। दोनों पक्ष एक ही जाति के हैं। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। अब तक पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जो भी व्यक्ति इस घटना में दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाइट-पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल श्रीवास्तव  @Uppolice @Dcpcentralknr
फर्जी मल्टी-लेवल मार्केटिंग (पिरामिड स्कीम) गिरोह का भंडाफोड़, 06 अभियुक्त गिरफ्तार.... 
🔶थाना हनुमंत विहार पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी मल्टी-लेवल मार्केटिंग (पिरामिड स्कीम) गिरोह के 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
 🔶अभियुक्त विन मेकर आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर ₹20,000–₹25,000 प्रतिमाह नौकरी का लालच देकर विभिन्न राज्यों के बेरोजगार युवाओं को कानपुर बुलाते थे।
 🔶अभियुक्तों के कब्जे से 06 मोबाइल फोन, 01 सीपीयू, ₹3,600 नगद एवं ठगी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
 🔶थाना हनुमंत विहार पर पंजीकृत अभियोग में गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट- पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल । 
@Uppolice @dcpskanpur
दिनांक 20.07.2026 को डीजी परिपत्र संख्या-42/25 के अनुपालन में जनपद को "जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट (Zero Fatality District-ZFD)" के रूप में विकसित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में यातायात भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
👉बैठक के दौरान जनपद में घटित सड़क दुर्घटनाओं का विस्तृत विश्लेषण करते हुए उनके कारणों, परिस्थितियों एवं संवेदनशील स्थलों की गहन समीक्षा की गई। महोदय द्वारा दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट्स) पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए वहां प्रभावी यातायात प्रवर्तन, नियमित निगरानी तथा आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए।
👉महोदय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना केवल प्रवर्तन का विषय नहीं है, बल्कि यह जनसुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दायित्व है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वित एवं उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यशैली अपनानी होगी, जिससे दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की पहचान कर उनके निवारण हेतु प्रभावी कदम उठाए जा सकें तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
👉बैठक में सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन संचालन, नशे की अवस्था में वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन अभियान संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी बल दिया गया।
👉महोदय ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जीरो फैटालिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे जनपद में सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित की जा सके।
@Uppolice @kanpurtraffic
जुआ खेलते हुए 12 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹62,380 नगद व ताश की गड्डियां बरामद..

🔸थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम परसौली के जंगल स्थित खुले प्लॉट पर दबिश देकर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

🔸अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹62,380 नगद एवं 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए गए। इस संबंध में थाना सेन पश्चिम पारा पर धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

🔸गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इनमें से कई अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व से भी जुआ एवं अन्य आपराधिक मामलों के अभियोग पंजीकृत हैं।
@Uppolice @dcpskanpur
अश्लील वीडियो बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार...  
<nis:link nis:type=tag nis:id=kanpur_police_in_news nis:value=Kanpur_police_in_news nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppoliceinnews nis:value=UPPoliceInNews nis:enabled=true nis:link/>
@Uppolice
@DcpCrimeKanpur
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाला गिरफ्तार...  
<nis:link nis:type=tag nis:id=kanpur_police_in_news nis:value=Kanpur_police_in_news nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppoliceinnews nis:value=UPPoliceInNews nis:enabled=true nis:link/>
@Uppolice
@Dcpcentralknr

म्यूल खाता देने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार...  
<nis:link nis:type=tag nis:id=kanpur_police_in_news nis:value=Kanpur_police_in_news nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppoliceinnews nis:value=UPPoliceInNews nis:enabled=true nis:link/>
@Uppolice 
@Dcpcentralknr
दिनांक-19.07.2026 को पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के पर्यवेक्षण मेंं जनपद कानपुर नगर में आगामी त्यौहार के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल एवं वाहन द्वारा गश्त कर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघंन चेकिंग की गई तथा आमजन, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही नागरिकों को अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
@Uppolice
थाना काकादेव पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार...

🔸कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना काकादेव पर एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उसने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु एक जनसेवा केंद्र पर आवेदन किया था, किन्तु उसे दिल्ली नगर निगम के नाम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।
🔸शिकायत के आधार पर थाना काकादेव पुलिस द्वारा जांच की गई, जिसमें शास्त्री नगर स्थित एक जनसेवा केंद्र, संचालक अखिलेश गुप्ता पुत्र गणेश प्रसाद गुप्ता, की संलिप्तता प्रकाश में आई। जांच में पाया गया कि अभियुक्त अपने दो साथियों के साथ मिलकर फर्जी एवं कूटरचित जन्म, मृत्यु, आय तथा निवास प्रमाण पत्र तैयार करता था। इन फर्जी दस्तावेजों पर दिल्ली नगर निगम का विवरण अंकित कर उनका उपयोग आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में संशोधन कराने के लिए किया जाता था।
🔸उक्त तथ्यों के आधार पर दिनांक 18.07.2026 को थाना काकादेव पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अखिलेश गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दिल्ली नगर निगम के नाम से तैयार 27 फर्जी एवं कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र बरामद किए हैं। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
🔸प्रकरण में अभियुक्त के दो अन्य साथी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विवेचना एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर श्रीमती ज्योतिश्री।
@Uppolice @Dcpcentralknr
गुंडा नियंत्रण अधिनियम के नोटिस की तामील हेतु अभियुक्त के निवास पर चस्पा की कार्यवाही...
@Uppolice @Dcpwkanpur
पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कानपुर नगर के प्रमुख हाई-वे पर विशेष अभियान चलाया गया ।
अभियान के दौरान संबंधित जोन के यातायात निरीक्षकों एवं सीसी टीम प्रभारियों द्वारा हाईवे के किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने , निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने , वाहन खराबी की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा संकेतक (रिफ्लेक्टर, ट्रायंगल, पार्किंग लाइट आदि) लगाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के संबंध में जागरूक एवं निर्देशित किया गया ।
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 236 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई ।
यातायात पुलिस कानपुर नगर द्वारा आमजन व वाहन चालकों से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें , हाईवे अथवा मुख्य मार्गों के किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें ।
@Uppolice @uptrafficpolice @kanpurtraffic
नवाबगंज पुलिस एवं सेंट्रल जोन साइबर क्राइम टीम की संयुक्त कार्यवाही में साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 06 अभियुक्त गिरफ्तार...
▪️थाना नवाबगंज पुलिस एवं सेंट्रल जोन की साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुख्य सरगना क्षितिज वर्तमान में फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
▪️गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बैंकिंग दस्तावेज, कई एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, ₹58,800 नकद, एक कार एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्तों से संबंधित बैंक खातों के विरुद्ध एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर 50 से अधिक साइबर शिकायतें दर्ज हैं।
▪️प्रारंभिक विवेचना में ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे तथा उन्हीं खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन एवं हेराफेरी के लिए करते थे।
▪️प्रकरण में पुलिस गिरोह के संपूर्ण नेटवर्क की पड़ताल कर रही है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज,आकांक्षा पाण्डेय।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ऑपरेशन_cy_vajra nis:value=ऑपरेशन_Cy_Vajra nis:enabled=true nis:link/>
@Uppolice @Dcpcentralknr
हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार... 
<nis:link nis:type=tag nis:id=kanpur_police_in_news nis:value=Kanpur_police_in_news nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppoliceinnews nis:value=UPPoliceInNews nis:enabled=true nis:link/>
@Uppolice
@dcpekanpur
म्यूल खाता बेचने वाले 35 आरोपित गिरफ्तार... 
<nis:link nis:type=tag nis:id=kanpur_police_in_news nis:value=Kanpur_police_in_news nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppoliceinnews nis:value=UPPoliceInNews nis:enabled=true nis:link/>
@Uppolice
@Dcpwkanpur https://t.co/8WVo8eYhk4
कार्रवाई...   
<nis:link nis:type=tag nis:id=kanpur_police_in_news nis:value=Kanpur_police_in_news nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppoliceinnews nis:value=UPPoliceInNews nis:enabled=true nis:link/>
@Uppolice https://t.co/oV7KjJD83P
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार...  
<nis:link nis:type=tag nis:id=kanpur_police_in_news nis:value=Kanpur_police_in_news nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=uppoliceinnews nis:value=UPPoliceInNews nis:enabled=true nis:link/>
@Uppolice
@Dcpwkanpur